द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार कार्यक्रम की तैयारियां लगातार पूरी की जा रही है। नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड्गे भी शामिल होंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड्गे आज दोपहर 1 बजे रांची पहुचेंगे, जहां से वे रामगढ़ के नेमरा गांव शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुचेंगे और उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे आज रात रांची में ही विश्राम करेंगे और कल चाईबासा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। .jpg)
दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुचेंगे। ऐसी खबर आ रही है कि पप्पू यादव भी रांची के लिए निकल चुके हैं। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव के भी आने की खबर आ रही है, सूत्रों से खबर मिली है कि तेजस्वी यादव दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार में शामिल होने नेमरा पहुचेंगे।