logo

रघुवर दास और हेमंत सरकार एक-दूसरे की सहला रहे हैं पीठ- सरयू राय

1278.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रघुवर दास और हेमंत सरकार एक-दूसरे की पीठ सहला रहे हैं। यह बातें पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक सरयू राय ने रविवार को बोकारो में कही। दरअसल पूर्व सीएम रघुवर दास के बहाने उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर भी हमला बोलाउन्होंने कहा कि एसीबी ने रघुवर दास के खिलाफ जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। मगर हेमंत सरकार रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि इससे ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे की पीठ सहला रहे हैं

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाला बड़ा दोषी
रघुवर दास के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का सरयू राय ने दावा किया है। उनका कहना है कि एसीबी जांच रिपोर्ट को मंत्रिमंडल सचिवालय में दबा कर रखा गया है। सरयू का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री से खुलेआम कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला दोषी होता है। मगर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाला उससे भी बड़ा दोषी होता है। जबकि, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना अपने आ में प्रश्न खड़ा करता है। सरयू ने कहा कि इन दिनों नया संकट उत्पन्न होता जा रहा हैपक्ष-विपक्ष में यह हो गया है कि आप हमारी पीठ सहला दीजिए, हम आपकी पीठ सहला दे रहे हैं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT