logo

जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास लड़ेंगी चुनाव, रांची से नवीन जायसवाल

navin_purnima.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी सीट का फॉर्मूला सामने आ गया है। झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम  हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड में जदयू को 2 सीट दी गई है- जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़। इसका मतलब है कि वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय 2024 में जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें, हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान रांची में हैं। यहां शनिवार को शिवराज सिंह चौहान के रांची स्थित आवास पर झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद सूत्रों से खबर निकलकर आ रही है कि जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास चुनाव लड़ेंगी। जानकारी हो, पूर्णिमा पेशे से पत्रकार रह चुकी हैं। इसके अलावा हटिया से अजयनाथ शाहदेव और रांची से नवीन जायसवाल का नाम क्लियर हो गया है। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिमरिया के विधायक किशुन दास का टिकट काटकर, उज्जवल दास पर भरोसा जताया है। जबकि जामताड़ा से सीता सोरेन, चाईबासा से गीता बालमुचू और बरकट्ठा से अमित यादव का नाम फाइनल है। आज देर शाम तक बीजेपी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है। हालांकि, बोकारो से बिरंची नारायण के नाम पर पेंच फंसा है, लेकिन उसे तय ही माना जा रहा है। सरायकेला से चंपाई सोरेन, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन और पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का नाम भी तय है। लेकिन पार्टी के 2-3 नेताओं ने मीरा मुंडा के नाम पर लिखित आपत्ति दर्ज की है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व के पास फॉरवर्ड कर दिया है। वहीं, खरसांवा से पार्टी ने सोनाराम बोदरा का नाम तय कर दिया है। 
 

Tags - Raghuvar Das Purnima Das Jamshedpur East Naveen Jaiswal Ranchi Jharkhand latest News Jharkhand Election News