जमशेदपुर
हिमांशु हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई पर रघुवर दस ने सराहना की है। बता दें कि करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिजनों से मिलने पहुंचे।
उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और सरकार से मृतक के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर एससपी और सरायकेला एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होना अच्छी पहल है लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और मामले की सुनवाई तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न करे।
.jpg)
मृतक के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी मिले
रघुवर दास ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं लोगों में डर का माहौल पैदा कर रही हैं। सरकार को अपराध पर नियंत्रण के लिए और सख्त कदम उठाने चाहिए। रघुवर दास ने बताया कि हिमांशु सिंह के परिजन मृतक के आश्रित को स्थायी सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हुई है। यदि सरकार स्थायी नौकरी देना चाहती है तो कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक फैसला करेगी।