logo

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना सरकार की सेहत के लिए ठीक रहेगा- रघुवर दास

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना सरकार की सेहत के लिए ठीक रहेगा- रघुवर दास

हजारीबाग:

झारखंड भाजपा की हजारीबाग इकाई ने मंगलवार को डीसी और एसपी ऑफिस का घेराव किया। भाजपा ने JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की CBI जांच, आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की। हजारीबाग में प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल, स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। 

जिलाधिकारी से मिला भाजपा का डेलिगेशन
प्रदर्शन के बाद रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र-छात्राओं पर दर्ज मुकदमों को जल्द वापस लेने की मांग रखी। रघुवर दास ने साफ शब्दों में कहा कि “जिन छात्रों पर आंदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेना ही पड़ेगा। जितनी जल्दी राज्य सरकार यह फैसला लेगी, उतना ही उसके लिए बेहतर होगा।”

छात्रहित में डटी रहेगी भारतीय जनता पार्टी
उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। जब तक छात्र-छात्राओं पर दर्ज FIR वापस नहीं लिए जाते, भाजपा चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। वहीं प्रदर्शन के दौरान JSSC–JPSC परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की CBI जांच की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। भाजपा नेताओं ने सरकार से छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों को लेकर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

Tags - Jharkhand NewsJPSCJSSCJharkhand BJPHazaribagh