रांची
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी रविवार को अभय तिवारी से साइबर थाने में पूछताछ कर रही है। मिली खबर में बताया गया है कि अभय को रिमांड पर लेकर चल रही पूछताछ में सीआइडी उसके पहले के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों को आमने-सामने रखकर परीक्षा में कथित पेपर लीक के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस मामले में अभय तिवारी के अलावा उसके भाई अक्षय कुमार तिवारी और पत्नी सुषमा कुमारी को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीआइडी 18 संदिग्ध और संबंधित लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
सीजीएल परीक्षा को लेकर कई गंभीर तथ्य सामने आए
अभय तिवारी की भूमिका इस जांच में इसलिए अहम है, क्योंकि पूछताछ के दौरान उसके कथित स्वीकारोक्ति बयान में सीजीएल परीक्षा को लेकर कई गंभीर तथ्य सामने आए थे। उसके बयान के मुताबिक, टीडीपीएल के डी-इंपैनलमेंट के बाद वेबल एजेंसी सीजीएल परीक्षा का संचालन कर रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क वेबल एजेंसी से जुड़े उमाकांत प्रमाणिक से हुआ और उसके माध्यम से परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर पहले ही मिलने का दावा छात्रों के बीच किया गया।
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें