logo

रांची में 27 सितंबर को होगा स्टील हार्ट कप फुटबॉल टूर्नामेंट, PWD के 8 टीमों के इंजीनियर दिखाएंगे दम

रांची में 27 सितंबर को होगा स्टील हार्ट कप फुटबॉल टूर्नामेंट, PWD के 8 टीमों के इंजीनियर दिखाएंगे दम

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

PWD Engineers Premier League के तहत स्टील हार्ट कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 27 सितंबर को शाम 4 बजे रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पथ निर्माण विभाग कैडर के राजपत्रित अभियंताओं की पहल पर किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, पथ निर्माण विभाग कैडर के राजपत्रित अभियंता ही इसमें खिलाड़ी के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभागीय अभियंताओं के बीच खेल भावना और टीमवर्क को बढ़ावा देने के साथ हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। टूर्नामेंट में पथ निर्माण विभाग कैडर से जुड़ी आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें आरसीसी वारियर, बिटूमेन ब्लेजर, स्टील यूनाइटेड, सेतु स्ट्राइकर्स, कंक्रीट चार्जर्स, ब्रिक ब्लास्टर्स, रोड रोलर्स और बूम ब्रेकर्स शामिल हैं। आयोजकों के मुताबिक फुटबॉल के माध्यम से नियमित व्यायाम, खेलकूद और सक्रिय जीवनशैली के महत्व का संदेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता के जरिए अभियंताओं के साथ आम लोगों को भी हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।


सेवानिवृत्त अभियंता भी मैदान में उतरेंगे
इस आयोजन में पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता अभिनेंद्र कुमार, सत्येंद्र प्रसाद सिंह और प्रेम प्रकाश भी मैदान में उतरेंगे। उनकी भागीदारी आयोजन को खास बनाएगी। इससे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खेल और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, अजय कुमार सिंह फुटबॉल को किक मारकर करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि अभियंताओं के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


तैयारियों में जुटी आयोजन समिति
आयोजन को सफल बनाने के लिए जयकांत राम, बिजय रंजन, बिनोद कच्छप, धर्मेंद्र, सुभाष प्रसाद, विकास भारती, कुलदीप मिंज, देवेंद्र भगत, राहुल कुमार, अंशुमन प्रकाश, शिवम उरांव, ओम प्रकाश उरांव, आरिफ इकबाल और साहेब कुमार तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार, स्टील हार्ट कप का संदेश “मजबूत दिल, मजबूत निर्माण” है।

Tags - PWD Engineers Premier League Steel Heart Cup Football Tournament Ranchi World Heart Day