logo

पल्स बने एम्स का एक्सटेंशन सेंटर, सीजीएचएस के तहत मिले इलाज की सुविधा- संजय सेठ

1563.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के पल्स अस्पताल को ईडी ने जब्त कर लिया है। इसमें एम्स का एक्सटेंशन सेंटर बनाए जाने की मांग केंदीय मंत्री से की गई है। दरअसल रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया को पत्र लिखा है। जिसमें सांसद ने पल्स को एम्स का एक्सटेंशन सेंटर बनाने और इस अस्पताल में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के तहत मरीजों के उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

जानें सांसद ने पत्र में क्या लिखा

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि रांची की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित होने के बाद, उनके द्वारा संचालित पल्स अस्पताल और इसके डायग्नोस्टिक को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर सरकार को दे दिया है। यह रांची का अत्याधुनिक निजी अस्पताल और जांच केंद्र है, जो अब सरकार के अधीन हो चुका है। इस अस्पताल में वैश्विक स्तर की सुविधाएं और संसाधन मौजूद हैं। वर्तमान समय में रांची में सरकारी अस्पताल के नाम पर रिम्स है, जहां मरीजों का अत्याधिक दबाव रहता है। झारखंड राज्य सहित आसपास के कई राज्यों की निर्भरता भी इस अस्पताल के ऊपर है। मेरा आग्रह है कि इस पल्स अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एम्स के एक्टेंशन सेंटर के रूप में संचालित किया जाए। इसके साथ ही यहां पर मरीजों का ईलाज सीजीएचएस के तहत हो, इस दिशा में कदम उठाए जाएं। अनुरोध है कि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करने, संबंधित विभाग से समन्वय बनाने और इसे एम्स के एक्सटेंशन के रूप में संचालित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही अस्पताल में मरीजों का इलाज सीजीएचएस के तहत हो, इसकी भी व्यवस्था की जाए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT