logo

जनता लाचार औऱ परेशान है, लेकिन सरकार लूटने में लगी हुई है- अर्जुन मुंडा 

NEWS0268.jpg

खूंटी 
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने आज खूंटी में कहा कि राज्यभर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक काम है। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी झारखंड की जनता से संवाद करने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर 23 सितंबर को आए थे और यहां से उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत कर राज्य के परिवर्तन लाने का आह्वान किया। राज्य में हर तरफ अव्यवस्था फैली हुई है। मुंडा ने कहा, जनता लाचार और परेशान है लेकिन यह सरकार लूटने में लगी हुई है। इसलिए राज्य की जनता अब परिवर्तन करना चाहती है।

चुनाव से पूर्व इस सरकार ने झारखंड की जनता को दो हजार रुपए देने का वादा किया था लेकिन आज जब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो एक हजार रुपए लोगों को दे रही है। यह योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कार्यकाल में बनी थी, जिसमें उन्होंने दो हजार रुपए देने की बात कही थी। लेकिन अब एक हजार रुपए इस योजना में कटौती कर दी। आज इस योजना के नाम पर ये चेहरा चमकाने का काम कर रहे हैं। यह उन संस्थाओं पर कुठाराघात है जो लोगों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। कहा कि आज खूंटी के बहुप्रतीक्षित मांग बाई - पास रोड का काम चल रहा है। लेकिन राज्य सरकार इसमें बाधा डालने का काम कर रही है। बिरसा सर्किट को लेकर भी 40 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने दिये हैं।


 

Tags - Public troubled government Arjun Munda Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest