रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि जनता ने इस बार जुमलों वाली मोदी की रेलगाड़ी सरकार को पटरी से उतारने का मन बना लिया है। बता दें कि आज कुमार राजा के नेतृत्व में रांची लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क अभियान की तैयारी के लिए बैठक की गयी। इसमें रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकोष्ठ, महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों की भागीदारी रही। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों के अंतर्गत आने वाले सभी 53 वार्डो के अध्यक्षों को डोर टू डोर कांग्रेस के न्याय गारंटी कार्ड की जानकारी जनसंपर्क अभियान के जरिए पहुंचाने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य मोहल्ला टोला में रहने वाले हर आखरी व्यक्ति तक कांग्रेस की जनहित में लाई गई योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
मोदी सरकार पर लगाये ये आऱोप
महानगर के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ रही है। लगातार हर वर्ग के लोगो को ठगने और छलने का काम किया है। उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता का भोग भोगना है । चाहे जनता कितनी भी बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हो जाए। लेकिन अब जनता जाग चुकी है। इस तानाशाह सरकार को ताड़ीपार करने के लिए ये चुनाव है। कहा कि कांग्रेस को हर राज्य में, हर लोकसभा क्षेत्र में लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है।
मौके पर ये लोग थे मौजूद
कुमार राजा ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी को घोषणा की है, उससे पार्टी को जनता का पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है। कार्यकर्ता वार्ड एवं बूथ स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस जुमलों वाली रेलगाड़ी सरकार को पटरी से हटाने का मन बना लिया है। मौके पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नीतू सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विक्की ठाकुर, रांची विधानसभा के अध्यक्ष गौरव सिंह, हटिया विधानसभा के अध्यक्ष रवि शंकर आदि उपस्थित थे।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -