logo

JPSC-JSSC : 7 अगस्त को आइसा और 10 अगस्त को छात्र करेंगे विधानसभा मार्च

90900.jpg


द फॉलोअप
जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलरत छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे। विशाल प्रदर्शन करेंगे। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों के अनुसार 10 अगस्त को पूरे राज्य से लाखों की संख्या में छात्र रांची पहुंचेंगे। अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च और प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के अनुसार आज से कुछ छात्र धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन अनशन भी प्रारंभ करेंगे। आंदोलन को प्रभावी बनाने और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वादन प्राप्त करने के उद्देश्य से छात्रों ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


इधर आइसा ने कहा है कि छात्रों की मांगों के समर्थन में सात अगस्त को बिरसा चौक से विधानसभा तक मार्च किया जाएगा। इसमें आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। बोरा आंदोलन में बैठे छात्रों से भी मिलेंगी। आइसा ने कहा है कि सात अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में झारखंड जनाधिकार मंच,आरएवाई और एआईएसएफ भी शामिल होंगे। संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से आइसा ने यह जानकारी दी।


 

Tags - JPSC JSSC corruption students protest AISA Legislative Assembly march