logo

राहुल के खिलाफ बीजेपी नेताओं की अमर्यादित भाषा का विरोध, कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

kejriwal014.jpg

रांची 
कांग्रेस सांसद औऱ नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत विट्टू और शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ आज अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में केंद्र सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता कांग्रेस विधायक दल सह मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी ज़िला पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बता दें कि पिछले दिनें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित बयान देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं क्योंकि वो इस देश को बांटना चाहते हैं। इनको देश से कोई लेना देना नहीं है।   

इसी तरह शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने हालिया दिनों में राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा आगे कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं।"


 

Tags - indecent language BJP Rahul Gandhi congress Jharkhand News News Jharkhand