logo

जनगणना में अलग OBC कॉलम की मांग को लेकर गढ़वा में प्रदर्शन, क्या बोले नेता!

जनगणना में अलग OBC कॉलम की मांग को लेकर गढ़वा में प्रदर्शन, क्या बोले नेता!

गढ़वा:

Jharkhand News : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी समाज (OBC Community) के लिए अलग जनगणना कॉलम ( Census Column) की मांग को लेकर शनिवार को गढ़वा में प्रदर्शन किया। इस दौरान टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मार्च निकाला गया और रंका मोड़ पर जनगणना अधिसूचना का पुतला बनाकर सांकेतिक दहन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समाज के कितने छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हैं, कितने युवा रोजगार की तलाश में हैं और किन समुदायों तक सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं, इन सवालों का जवाब विश्वसनीय आंकड़ों के बिना संभव नहीं है।

अलग OBC कॉलम की मांग जनगणना तक सीमित नहीं
शुभम गुप्ता ने  कहा कि अलग ओबीसी कॉलम की मांग केवल जनगणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की जरूरतों के अनुसार नीति और बजट तय करने से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। जनगणना में ओबीसी आबादी के स्पष्ट आंकड़े सामने आने चाहिए। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाओं की पहुंच और उनके प्रभाव का सही आकलन किया जा सकेगा। मौके पर अरविंद कुमार यादव ने कहा कि युवाओं की अपेक्षा है कि उनकी समस्याओं पर ठोस आंकड़ों के आधार पर निर्णय लिया जाए। संगठन इस मांग को लेकर छात्र-युवाओं के बीच संवाद को और तेज करेगा।

मोर्चा ने केंद्र सरकार से अलग ओबीसी कॉलम की मांग पर स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की। संगठन ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मार्च, धरना और सभा आयोजित की जाएगी।

Tags - Jharkhand NewsOBC MorchaGarhwa NewsOBC ColumnJharkhand Update