द फॉलोअप, रांची
अपनी मांगों को लेकर सचिवालय सेवा संघ ने आज मानव श्रृंखला( प्रोजेक्ट एवं नेपाल हाउस मंत्रालय में )का निर्माण किया और अपनी मांगों को दृढ़ता से सरकार के समक्ष रखा। कल से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है जिसमे सेवा संघ के पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। झारखंड सचिवालय सेवा संघ उप सचिव और संयुक्त सचिव के 65 प्रस्तावित पद सृजित करने के अलावा संकल्प कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी संकल्प-3286 के तहत ससमय प्रोन्नति देने की मांग कर रहे हैं।

इन मांगों को लेकर संघ पूर्व में भी प्रदर्शन कर चुका है। 4 अगस्त को गुरुजी की पुण्य तिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से अपनी भावना को सरकार तक पहुंचाने का काम किया था। हालांकि संघ की मांगों पर अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसको लेकर सचिवालय कर्मियों में नाराजगी भी है। गुस्सा भी भड़क रहा है। बावजूद इसके सचिवालय सेवा संघ ने फिलहाल गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने का फैसला किया है।
.jpeg)