logo

कुड़मी सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने का विरोध, फूंका केंद्र सरकार का पुतला 

kudmi.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुड़मियों को जगह नहीं देने के खिलाफ आज केंद्र सरकार क पुतला दहन किया गया। पुतला दहन पथरगामा प्रखंड, गोड्डा के गांधीग्राम चौक पर किया गया। मौके पर उपस्थित मोर्चा के दिनेश महतो ने बताया कि केंद्र सरकार ने सामाजिक समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल में सभी समाज को जगह दिया। वहीं कुड़मी समाज के झारखंड से 2 सांसद जीते हैं। इनमें से 1 को मंत्री बनाने को लेकर चर्चा भी जोरों पर हुई। एनडीए की बैठक में चर्चा की गयी कि दोनों कुड़मी सांसद भी मंत्रिपद के रेस में हैं। 

केंद्र सरकार को चेतावनी
कड़मी समाज के लोगों ने कहा कि अंतिम समय में कुड़मी समाज के सांसद को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। इसी के विरोध में झारखंड के 24 जिलों में केंद्र सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं समाज के लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे समाज को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता है तो विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।  


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, सचिव निताय महतो, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमलता महतो, संथाल परगना उपाध्यक्ष राजेश महतो, कुड़मी सेना प्रभारी लालजी महतो, छात्र अध्यक्ष दशरथ महतो, रमेश महतो, विक्रम कुमार महतो, चंदन कुमार महतो, मनीष कुमार महतो, सोनू कुमार महतो, लीलावती देवी, पूनम देवी, बर्जुन महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।


 

Tags - EffigyEffigy burningKudmi ministerTotemic Kudmi Vikas MorchaJharkhand News