रांची
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज धुर्वा प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 53 प्रस्तावों की स्वीकृति पर मुहर लगी है।
आज की कैबिनेट में स्वीकृत किये निम्न प्रस्ताव-
- खूंटी गिरिडीह जामताड़ा और धनबाद सदर अस्पताल को पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
- राज्य में अनाधिकृत रूप से बनाए गए भवन को रेगुलराइज करने के लिए राज सरकार ने नियमावली को स्वीकृति प्रदान की। इसमें 2019 के नियमावली में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार 10 मीटर ऊंचाई तक की जी प्लस टू भवनों को रेगुलराइज किया जा सकेगा। इसका अधिकतम क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर होगा। आवासीय भवनों के लिए 10000 रुपये एवं व्यावसायिक भवनों के लिए 20000 रुपये का शुल्क देना होगा।
- अपुनरीक्षित छठा वेतनमान ले रहे राज्य कर्मियों एवं पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। अब उन्हें मूल वेतन के 252 प्रतिशत की जगह 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, जो राज्यकर्मी पंचम वेतनमान ले रहे हैं, उनका महंगाई भत्ता अब 466 फ़ीसदी से बढ़कर 474 फ़ीसदी हो जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है...