logo

प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा आज, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

जीगबो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज झारखंड दौरे पर आने वाली हैं। वो गोड्डा और रांची में जनसभा करेंगी। प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर दोनों ही जगह तैयारी कर ली गई है। बता दें कि प्रियंका गांधी की जनसभा गोड्डा के मेला मैदान में होगी। वो गोड्डा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट मांगेंगी। जनसभा की तैयारी को लेकर मेला मैदान का जायजा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लिया है। 


गोड्डा मेला मैदान में जनसभा को लेकर भव्य मंच बनाया गया है। गोड्डा लोक सभा के अंतर्गत कुल छह विधानसभा है, जिनमें महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, देवघर, मधुपुर, जरमुंडी शामिल हैं। यहां 20 लाख मतदाता हैं। इधर क्षेत्र में लगातार प्रचार अभियान चल रहा है। जिसमें अलग अलग क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री बादल पत्रलेख और हफिजुल अंसारी कमान संभाले हुए हैं। 


बता दें कि प्रियंका गांधी 10 बजकर 30 मिनट पर रांची पहुंचेंगी। यहां से वो गोड्डा के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां 11 बजकर 30 मिनट पर गोड्डा कॉलेज ग्राउड पहुंचेंगी। यहां से मेला मैदान 11 बजकरर 40 मिनट पर पहुंचेंगी। मेला मैदान में वो पूरे एक घंटे रहेंगी। इस दौरान वो लोगों को संबोधित करेंगी। 12.55 बजे गोड्डा से रांची के लिए रवाना होंगी। यहां वो 1.55 बजे 2 बजकर 55 मिनट तक रुकेंगी। इस दौरान वो रांची के नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में जनसभा करेंगी। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर वो विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 


बता दें कि रांची में प्रियंका गांधी पार्टी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के वोट मांगेंगी। यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला रांची वर्तमान सांसद संजय सेठ से है। यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। 

Tags - Priyanka Gandhi in Ranchi Priyanka Gandhi News Jharkhand visit Priyanka Gandhi Congress leader Priyanka Gandhi meeting in Godda Pradeep Yadav Yashaswini Sahay Priyanka Gandhi to visit Jharkhand