logo

वासेपुर : कानून को खुली चुनौती दे रहा है प्रिंस खान, रंगदारी के लिए की बमबाजी

princ_khan.jpg

धनबादः
धनबाद वासेपुर के डॉन फहीम खान के करीबी जमीन करोबारी नन्हे खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रिंस खान को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। हत्या के पांच महीने बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है। प्रिंस खान कारोबारियों को लगातार रंगदारी के लिए कॉल कर धमकी दे रहा है।  

कांग्रेस नेता के घर पर बमबाजी
वहीं रंगदारी नहीं देने पर वो हत्या की धमकी दे रहा है। इधर लाइजनिंग पदाधिकारी व कांग्रेस नेता मोहम्मद इजराफिल के रिश्तेदार के घर पर प्रिंस खान के गुर्गों ने बमबाजी की है।

घटना के बाद आया फोन 
बताया जा रहा है कि प्रिंस खान के 2 गुर्गे बाइक पर सवार होकर सुबह करीब 4:30 बजे पहुंचे थे। दोनों मोहलीडीह स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर पर बमबाजी की और भाग निकले। एक पर्चा भी छोड़कर गए हैं, जिस पर छोटे सरकार यानी प्रिंस का नाम लिखा हुआ है। बमबाजी की घटना के बाद प्रिंस खान का फोन मोहम्मद इसराइल के पास आया, प्रिंस खान ने रंगदारी की मांग की। साथ ही मोहम्मद इजराफिल के दामाद को जान से मारने की भी धमकी दी है।


प्रशासन नहीं कर रहा कोई पहल 
बताया जा रहा है कि मोहम्मद इजराफिल ने भी प्रिंस खान को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत हो तो सामने आकर वार करो छुपकर तो कायर वार करते हैं। मोहम्मद इजराफिल ने बताया कि पिछले 5 तारीख से ही प्रिंस खान 2 लाख की रंगदारी मांग रहा है।  जिसकी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज करा दी गई है। इसके बावजूद  प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।