द फॉलोअप डेस्क
खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज स्टेडियम में गुरुवार 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित महिला एसएचजी सम्मेलन में महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के साथ संवाद करेंगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान राष्ट्रपति लाइव डेमो बूथ और स्टॉल का दौरा भी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदि भी रहेंगे।

जनजातीय उत्पादों का किया जाएगा प्रदर्शन
काय्रक्रम के दौरान जनजातीय उत्पादों का शिल्पवार प्रदर्शन 20 स्टालों में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए झारखंड और बिहार राज्यों के 20 आपूर्तिकर्ताओं और वीडीवीके को उनके उत्पादों के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि देशभर के जनजातीय उत्पादों को प्रदर्शित करने के अलावा विभिन्न शिल्पवार स्टॉल शामिल होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT