logo

2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना

2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना

रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) दो नवंबर को रांची (Ranchi) पहुंचेंगी। वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) से विशेष विमान (Special Aircraft) के जरिए रांची आएंगी। इसके बाद रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज जिले (Mayurbhanj District) स्थित रायरंगपुर (Rairangpur) के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति सचिवालय (President's Secretariat) ने उनकी प्रस्तावित यात्रा (Proposed Visit) की सूचना झारखंड सरकार (Jharkhand Government) को भेज दी है। इसके बाद राज्य सरकार (State Government) ने प्रोटोकॉल (Protocol) के तहत आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान (Arrival and Departure) को लेकर रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा (Security) समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि, राष्ट्रपति का रांची में ठहरने (Stay) का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी।

Tags - President Droupadi Murmu Ranchi Odisha