द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जून को झारखंड आएंगी। उस दिन वह देवघर स्थित बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उसके बाद देवघर एम्स जाएंगी। एम्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन से झारखंड सरकार को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी गयी है। राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को अभी विस्तृत कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गयी है। झारखंड सरकार राष्ट्रपति के विस्तृत कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहा है।