logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी धनबाद, IIT-ISM में 20 गोल्ड मेडेलिस्ट को देंगी डिग्रीयां

presidentt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज IIT-ISM धनबाद पहुंचेंगी, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप  में 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सबसे पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुचेंगी और वहां से पूर्वाह्न 11:40 बजे हेलिकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सड़क के रास्ते IIT-ISM धनबाद रवाना होंगी। 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के धनबाद आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा-व्यवस्था के सख्त इंतजाम किये गये हैं। जहां इनकी सुरक्षा में 8 आइपीएस, 25 डीएसपी और 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। दौरे से पूर्व कल गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के द्वारा बरवा अड्डा एयरपोर्ट पर ट्रॉयल किया।
जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते कल गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों, चिकित्सकों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि AIIMS देवघर जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को दूर करने के लिए स्थापित किए गए हैं और ये अंधकार में प्रकाश फैलाने वाले दीपस्तंभों के समान हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar president news president latest news president of india ranchi news Droupadi Murmu Droupadi Murmu news santosh gangwar rajbhawan convocation IIT-ISM IIT-ISM dhanbad