logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आयेंगी झारखंड, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल झारखंड में रहेंगी, जहां वे पहले देवघर एयरपोर्ट से सीधा AIIMS देवघर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, उसके बाद आज शाम रांची पहुचेंगी। द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर करीब 12 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुचेंगी और देवघर के बाबाधाम में पूजा अर्चना भी करेंगी। वहीं आज शाम 5:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुचेंगी। जहां से वे सीधा राजभवन आयेंगी और रात्रि में विश्राम कर कल धनबाद के लिए रवाना होंगी। 
विश्राम के बाद 1 अगस्त को वह रांची एयरपोर्ट से दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुचेंगी उसके बाद वहां से सीधा IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगी। रांची एयरपोर्ट पर इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद एयरपोर्ट से वह हरमू बायपास होते हुए राजभवन लगभग छह बजे शाम में पहुंचेंगी। 
इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी राष्ट्रपति के साथ होंगे। इस दौरे को लेकर सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar president news president latest news president of india ranchi news Droupadi Murmu Droupadi Murmu news hemant soren santosh gangwar rajbhawan convocation