logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; कल जायेंगी धनबाद

dro032101.jpg

रांची
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को देवघर से रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, "आदरणीया राष्ट्रपति महोदया, जोहार! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन व वीर भूमि पर आपका हार्दिक अभिनंदन है।" राष्ट्रपति मुर्मू देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद रांची पहुंचीं। वे आज रात राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का रांची में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। 


धनबाद दौरे की तैयारी पूरी
राष्ट्रपति शुक्रवार को धनबाद जाएंगी, जहां वे आईआईटी (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। गुरुवार को बरवाअड्डा एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक का ट्रायल रन किया गया। इस दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक-ऑफ का सफल परीक्षण भी किया गया।
रांची में ट्रैफिक में बदलाव, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची शहर में कई जगहों पर बैरेकेडिंग की गई है और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। विशेषकर राजभवन से लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक 76 बाइलेन को बंद कर दिया गया है। इन मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और इन्हें राष्ट्रपति के काफिले के 10 मिनट पहले पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गुरुवार शाम 4 से 7 बजे और शुक्रवार सुबह 7 से 10 बजे तक इन मार्गों का उपयोग न करें।


मुख्य रूप से बंद मार्ग:
•    एयरपोर्ट रोड से हिनू चौक
•    बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक
•    सहजानंद चौक से न्यू मार्केट चौक
•    हॉटलिप्स चौक से राजभवन मोड़ तक
राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए गौरव का विषय है, और प्रशासनिक अमला उनकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest