logo

डुमरी उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग को भेजी गई अनुशंसा

dumri.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया है। इस सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा सचिवालय से रिक्ति संबंधी चिट्ठी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी गई थी। इसके बाद सीईओ के रवि कुमार ने उपचुनाव कराने की अनुशंसा भारत निर्वाचन आयोग से की है। मालूम हो कि निर्वाचन नियमावली के अनुसार किसी भी विधानसभा की सीट के असमय खाली हो जाने पर छह माह के भीतर वहां उपचुनाव कराया जाता है। 


कौन संभालेगा कमान 
6 अप्रैल को जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। उसके बाद से यह सीट खाली है। इस सीट पर 6 अक्टूबर से पहले उपचुनाव करा लिए जायेंगे। इस उपचुनाव को मिलाकर यह झारखंड में छठा उपचुनाव होगा। डुमरी विधानसभा सीट से कई नेता उपचुनाव में भाग्य आजमाएंगे। कुछ नेता तो अभी से पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से लॉबिंग करने में जुट गए है। हालांकि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तरफ से चुनाव कौन लड़ेगा उनका बेटा या उनकी पत्नी  फिलहाल इस संबंध में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि यूपीए जगरनाथ महतो की विरासत को बचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT