द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को घर में नजरबंद किया गया है। सुबह से ही उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि छात्रों के आंदोलन और विधानसभा घेराव के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल प्रतुल शाहदेव अपने आवास पर ही हैं और बाहर पुलिस बल तैनात है।
