logo

JMM के बयान पर BJP का पलटवार, प्रतुल ने कहा- भारत रत्न देते समय PM ने नहीं तोड़ा कोई प्रोटोकॉल 

bjpjmm.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झमुमो पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर भ्र्ष्टाचार और राष्ट्रपति के अपमान को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। इस पर प्रतुल शाहदेव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए झामुमो पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में देश की दिशा और दशा बदल गई। 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व का 11वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था था। आज भारत पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था हो गया है और अगले 3 वर्षों में तीसरे स्थान तक पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रतुल ने कहा कि 500 वर्षों के बाद कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बावजूद मोदी जी के कार्यकाल में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

10 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां

प्रतुल शाहदेव ने मोदी सरकार की उपलधियों को गिनाते हुए कहा कि कश्मीर से 370, 35 ए, ट्रिपल तलाक हटाना यह सब बड़ी उपलब्धियां थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में उज्ज्वला योजना ने बहनों के आंखों से आंसू को पोछा। पीएम योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। आवास योजना ने चार करोड़ गरीबों को आवास उपलब्ध कराया। आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को भी बेहतर अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिली।जन धन योजना के अंतर्गत आदिम जनजातियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए 24000 करोड़ का बजट का प्रावधान हुआ।अपने देश में 200 करोड़ कोरोना के वैक्सीन के टीके लोगों को मुफ्त लगवाया गया बल्कि 100 से ज्यादा देशों में स्वदेशी टीके भेजे गए। 

इंडिया गठबंधन में 70 हजार करोड़ का हुआ घोटाला 

भरष्टचार के मुद्दे पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट वन और पार्ट 2 सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार के कारण देश में जानी गई। उन्होंने कहा कि 70000 करोड़ का घोटाले का आरोप है। देश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री 40 घंटे तक फरार रहा। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए जानी जाती है।प्रतुल ने झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपनी सरकार के 'शोहरत' की कोई तीसरी वजह बता दे।उपलब्धियां इनके खाते में शून्य है। प्रतुल ने कहा अगर हेमंत सोरेन निर्दोष है तो पिछले दो महीना से इन्होंने अपने बेल के लिए किसी न्यायालय का रुख क्यों नहीं किया? प्रतुल ने कहा कि सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सार्वजनिक मंचों में एक आदिवासी मुख्य्मंत्री को जेल डालकर बोलने से जनता प्रभावित नहीं होगी ।अगर वे निर्दोष है तो इनको अभी तक किसी अदालत से प्रारंभिक राहत भी क्यों नहीं मिली?

प्रधानमंत्री ने कोई प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा 

झामुमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति के अपमान की बात कहकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। झामुमो ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के दौरान प्रधानंत्री कुर्सी पर बैठकर राष्ट्रपति का अपमान किया है। इसपर प्रतुल शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आज गठबंधन में उसी कांग्रेस के साथ है जिसने देश के राष्ट्रपति पद पर पहली बार आसीन होने जा रही एक आदिवासी बेटी को शैतानी सोंच का प्रतिनिधित्व करने वाली बताया था। प्रतुल ने कहा की कुछ दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति भवन पर भी समय नहीं देने को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। प्रतुल ने कहा कि आडवाणी जी को भारत रत्न देते समय किसी प्रकार का प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा गया। उलटे व्योवृद्ध हो चुके 96 वर्ष के आडवाणी जी को व्हीलचेयर से राष्ट्रपति भवन ले जाने की बात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ओछी मानसिकता दिखा दी है। प्रतुल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने का श्रेय नरेंद्र मोदी जी को जाता है।

Tags - bjp and jmmpratul shahdeo bjp bjp newsjharkhand bjp news