logo

DGP : प्रशांत सिंह होंगे नये डीजीपी

prashant_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफे के बाद सरकार के शीर्ष स्तर पर नये डीजीपी को लेकर दिन भर मंथन जारी रहा। देर शाम प्रशांत सिंह के नाम सरकार के शीर्ष स्तर पर सहमति बन जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार अब किसी भी समय नये डीजीपी की नियुक्ति और अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकृत किया जा सकता है। मालूम हो कि कल देर शाम अनुराग गुप्ता ने डीजीपी पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद नये डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार में मंथन जारी था। डीजी रैंक में फिलहाल तीन अधिकारी हैं। अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया। प्रशांत सिंह सरकार की पसंद बताए गए। प्रशांत सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय में डीजी पद पर पदस्थापित हैं।


 

Tags - Jharkhand DGP Prashant Singh will be the new DGP notification to be issued any timeAnurag Gupta resigned yesterday.