द फॉलोअप डेस्क
बांकीपुर सीट से जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भारी मतो से जीत दर्ज कर ली है। प्रशांत किशोर ने भाजपा के 30 साल के किले को ढाह दिया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में शानदार जीत दर्ज की है। इसे बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। एक तरफ प्रशांत किशोर के खेमे में जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकर्ताओं निराश दिख रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसी हार की उम्मीद नहीं थी. बीजेपी कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसर गया है। बीजेपी के लिए बांकीपुर विधानसभा का सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नितिन नबीन की सीट थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन की सीट होने की वजह से देशभर के लोगों की नजर इस उपचुनाव पर थी। प्रशांत किशोर के खेमे में नाच-गाने के साथ जश्न मनाया जा रहा है। गुलाल लगाये जा रहे हैं। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ी थी। साथ ही सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा का उपचुनाव था. इससे पहले विधान परिषद के उपचुनाव में भी एनडीए को हार मिली थी और अब विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी के लिए स्थिति ठीक नहीं है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा था। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से रेखा गुप्ता प्रत्याशी थीं। 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे।
