logo

बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर का आया पहला बयान, बोले- 30 वर्ष का गढ़ 30 दिनों में ढह गया

PKBIHAR.jpg

द फॉलोअप, पटना 
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतगणना के दौरान बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और इसे जनता के बदलते राजनीतिक संदेश का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कायम राजनीतिक समीकरण अब बदल रहे हैं और मतदाता विकास से जुड़े मुद्दों पर फैसला कर रहे हैं।

30 वर्ष का गढ़ 30 दिनों में ढह गया
प्रशांत किशोर ने कहा, 30 वर्ष का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव की शुरुआत का संकेत है।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सरकारें यदि इन बुनियादी मुद्दों पर काम नहीं करेंगी तो जनता भविष्य में भी इसी तरह का फैसला सुनाएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव की है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, ताकि राज्य शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।मतगणना के शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर 15 हजार से अधिक मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और राजद की रेखा कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
 

Tags - Jan Suraaj Prashant Kishor Bankipur Bypoll Bihar Politics Bihar Election Results