logo

पराजय के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा का संदेश, पार्टी को कहा धन्यवाद; विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई

PJHA18.jpg

रांची 

आज हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार हो गई। बता दें कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट पर बैजनाथ राम और दूसरी सीट पर परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 वोट मिले, जबकि परिमल नाथवाणी को 28 वैध मत प्राप्त हुए। प्रणव झा ने हार के बाद के पार्टी को उम्मीदवार बनाये पर धन्यवाद कहा और दोनों विजयी प्रत्याशियों बैजनाथ राम व परिमल नाथवाणी की बधाई दी। 

क्या कहा प्रणव झा ने 
मीडिया से बात करते हुए झा ने कहा, "मैं अपनी पार्टी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे संगठन के कार्यकर्ता को झारखंड से उम्मीदवार बनाया। मैं हमारे सभी विधायकों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की और अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर पक्ष को मिले वोटों की संख्या से ही तय होता है कि कौन जीतेगा। राज्यसभा चुनाव में दो सीटें थीं और तीन उम्मीदवार मैदान में थे। विधायकों के डाले गए वोटों के आधार पर दो उम्मीदवार जीते। उनमें से एक झारखंड मुक्ति मोर्चा से हमारी पार्टी के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम थे। मैं उन्हें दिल से बधाई और शुभकामना देता हूं। दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी थे। मैं उन्हें भी शुभकामना देता हूं। उन्हें मुझसे ज़्यादा वोट मिले। मुझे उम्मीद है कि वे झारखंड के लोगों के लिए काम करेंगे और उनकी भलाई में योगदान देंगे।"


 

Tags - Pranav Jha Rajya Sabha Congress Jharkhand Politics Election Result