logo

गुमला : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

rakd_daan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला के द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस मानवीय पहल के माध्यम से एक व्यक्ति के जीवन को बचाने का सार्थक प्रयास किया गया। शिविर के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता। जिस प्रकार आज के समय में लोग खून की कमी के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं, ऐसे में रक्तदान करना ईश्वर की पूजा के समान है।”
मौके पर उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सा एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “इस तरह की पहल से जिले में खून की कमी की समस्या का समाधान संभव है। यदि लोग नियमित रूप से रक्तदान करें, तो हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं।” रक्तदान शिविर में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सेवा और सहयोग की भावना आज भी समाज में जीवित है।



 

Tags - Gumla Mews Gumla updates latest Gumla News Gumla News Updates Gumla updates in Hindi