logo

छात्रों पर लाठीचार्ज के बावजूद राहुल गांधी की चुप्पी शर्मनाक : डॉ. प्रदीप वर्मा

WhatsApp_Image_2026-08-10_at_8_58_05_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड के छात्र पिछले कई दिनों से अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी मांग बेहद स्पष्ट है—JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं CBI जांच हो। लेकिन झामुमो-कांग्रेस सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लगातार दमन कर रही है। तीन बार छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है।
राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल
डॉ. वर्मा ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों पर बरसती लाठियां दिखाई नहीं दे रही हैं। कांग्रेस के नेता लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन झारखंड में उनकी गठबंधन सरकार जब युवाओं की आवाज कुचलती है, तब राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह मौन हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दोहरा राजनीतिक चरित्र छोड़कर झारखंड के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। यदि कांग्रेस में जरा भी नैतिक साहस बचा है, तो वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाए और सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच सुनिश्चित कराए। अन्यथा जनता यह मानने को मजबूर होगी कि कांग्रेस की राजनीति में लोकतंत्र और युवाओं के अधिकार केवल सत्ता से बाहर रहने पर ही याद आते हैं। भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
 

Tags - Pradeep Verma Rahul Gandhi Jharkhand Student Protest JPSC JSSC Jharkhand BJP