logo

प्रदीप वर्मा बने कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, झारखंड के सांसद का पहली बार हुआ चयन

pradeep_verma3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के गवर्निंग बॉडी चुनाव 2025 में झारखंड के राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब झारखंड के किसी सांसद ने इस प्रतिष्ठित क्लब की गवर्निंग बॉडी में सदस्य पद हासिल किया है।

गौरतलब है कि 1947 में स्थापित यह क्लब देश के सांसदों एवं पूर्व सांसदों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मंच है। इस चुनाव में कुल 1295 वोटरों ने हिस्सा लिया, जिसमें झारखंड से 23 वोटर शामिल थे, और 21 ने मतदान किया। चुनाव के दौरान कई राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता, जैसे माननीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मतदान के लिए उपस्थित रहे।

डॉ प्रदीप कुमार वर्मा की जीत में झारखंड के सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसदों ने एकजुटता दिखाते हुए उनका समर्थन किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय राय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "डॉ प्रदीप कुमार वर्मा का इस महत्वपूर्ण पद पर चुना जाना झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यह न केवल राज्य की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला क्षण है, बल्कि इससे झारखंड की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।"

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar Constitution Club of India national news national latest news Dr. pradeeep verma MP Dr. pradeep verma