logo

रांची के इन इलाकों में आज 2 से 6 घंटों के लिए बिजली रहेगी बाधित

bulb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित हरमू और कोकर इलाके में आज शुक्रवार  20 फरवरी को बिजली आपूर्ति ठप रहेगा। बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण अलग-अलग समय पर आज बिजली काटी जाएगी। बताते चलें कि हरमू क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान पटेल चौक, चेतन टोली, बाली बगीचा, शिवदयाल नगर समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ती ठप रहेगा।

बताते चलें कि विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। वहीं, कोकर इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान हैदर अली रोड, खटाल क्षेत्र, आनंदनगर, लोवाडीह, सिस्टर बंगला, मिलन चौक चुटिया, गणपत नगर चुटिया, अंबेडकर नगर, अमेठिया नगर, तेतरी टोली और

नामकुम सहित कई क्षेत्रों में बिजली तय समय तक नहीं रहेगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम 4:30 बजे के बाद आपूर्ति सप्लाई कर दी जाएगी।

Tags - Ranchi Jharkhand Harmu area power cut Kokar electricity outage February 20 power shutdown maintenance work Ranchi Patel Chowk Harmu Chetan Toli Bali Bagicha Shivdayal Nagar Haider Ali Road Kokar Anand Nagar Ranchi Lowadih area Sister Bangla M