logo

Ranchi के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी ठप, सुबह 10:30 से शाम साढ़े 4 बजे तक चलेगा मरम्मत कार्य

bijli_vi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में आज गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े 10  से शाम 4 बजे तक ओरमांझी क्षेत्र में मरम्मत कार्य के कारण शिवाजी नगर और सैनिक कॉलोनी प्रभावित होंगे। शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी। गुरूवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी के अधीन आरडीएसएस कार्य होगा। बताया जा रहा है कि शिवाजी नगर, सैनिक कॉलोनी, शिव दुर्गा मंदिर, सहित शहर के अन्य इलाकों में बिजली बाधित रहने वाला है। 

 

33 केवी खेलगांव फीडर का पुराना तार हटाकर नया तार लगाने का कार्य किया जाना है। बताते चलें कि हरिहर सिंह रोड, खलिहान गली, मंडा टांड, ढेला टोली, कोकर, विराट नगर, लीची बगान, सिस्टर बंगला, नामकुम, मिलन चौक, शिवपुरी कॉलनी, चुटिया, राम मंदिर, गोसाईं टोली, चुटिया पावर हाउस रोड, चुटिया मोहल्ला में साढ़े 10 बजे से लेकर साढ़े 4 बजे तक बिजली बाधित रहने वाली है। वहीं, सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक शिवाजी नगर, सैनिक कॉलोनी, शिव दुर्गा मंदिर के इलाके में आपूर्ती ठप रहने वाली है।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक गाड़ी गांव, नागार्जुना सोसाइटी कॉम्पलेक्स, और जेल परिसर सहित आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा।
वहीं, सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 4 बजे तक हनुमान नगर इलाका, शर्मा कॉलोनी और मेडिका हॉस्पिटल के पीछे का इलाका भी प्रभावित रहेगा।

Tags - Ranchi power cut today Ranchi electricity outage Thursday Ormanjhi power supply disruption RDSS work Ormanjhi subdivision 33 KV Khelgaon feeder maintenance Shivaji Nagar Ranchi power cut Sainik Colony Ranchi electricity shutdown Shiv Durga Mandir a