logo

अलर्ट : दिन के 1 बजे से रामनवमी शोभायात्रा की वापसी तक रहेगी बिजली गुल

0103.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्रीरामनवमी शोभायात्रा में निकाले जाने वाले बड़े-बड़े महावीरी पताके के कारण गुरुवार को शहर में बिजली गुल रहेगी। बिजली दिन के 1 बजे से ही काट दी जाएगी। इसके बाद बिजली जब तक शोभायात्रा में शामिल सभी जुलूस अपने-अपने क्षेत्र वापस नहीं पहुंच जाएगी तब तक बिजली नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर गुरुवार को हटिया ग्रिड सबस्टेशन, हटिया-वन में हाई लेवल आइसोलेटर संख्या 3 और 4 को बदलने सहित अन्य मेंटेनेंस कार्य होंगे इस कारण दिन के 1 बजे से रात 10 बजे तक इस ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी फीडर से राजभवन, हरमू, रातू, ब्रांबे, टाटीसिल्वे, विधानसभा, धुर्वा, बेड़ो, कांके, आरएंडी सेल, अरगोड़ा में बिजली आपूर्ति 9 घंटे बंद रहेगी

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT