logo

पोटका में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

murder21.jpg

द फॉलोअप डेस्क   

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र से सोमवार की रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रतन बहादुर श्रेष्ठ के रूप में हुई है, जो यूसीआईएल कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता बताये जा रहे हैं। घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर एक महिला भी घायल अवस्था में मिली है, जिससे पुलिस पूछताछ कर घटना की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।

Tags - East Singhbhum Potka area Monday night 80-year-old elderly brutal murder