logo

पूरे देश में राजनीति गतिरोध जारी, लोकतंत्र की लगातार हो रही ह’त्या- अविनाश पांडे

1630.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूरे देश में राजनीति गतिरोध जारी है। लोकतंत्र की हत्या लगातार की जा रही है। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार सड़कों पर उतर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक पुराना विधानसभा सभागार में हुई। जिसमें अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के विरोध महंगाई
, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, किसान, जैसे मुद्दे पर राहुल गांधी ने लगातार आवाज उठाते रहे। अभी जिस प्रकार अडाणी के बढ़ते पूंजीवाद पर सवाल खड़ा किया। 20 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला उठाया, इससे देश की सरकार डर गई और यही कारण है कि 2019 के मामलों को 09 दिनों के अंदर सक्रिय कर कर्नाटक की घटना को गुजरात में शिफ्ट कर दिया। इसी मामले में हाईकोर्ट में स्टे पीटिशन दिया गया। जब अडाणी का मामला आमजन मानस के बीच पहुंचा। सरकार घिरी, भ्रष्ट्राचार की आंच सरकार की दामन पर लगी तो अपने दामन को बचाने के लिए 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश में सरकार के खिलाफ जो भी बोल रहे हैं उनके दरवाजे पर ईडी-सीबीआई पहुंच रही है। राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा था।

राहुल गांधी की लड़ाई रखेंगे जारी
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई हम हर कीमत पर जारी रखेंगे। भाजपा का विरोध करने वाला हर वर्ग आज प्रताडित है। दुखी है। लेकिन हमने संविधान और लोकतंत्र दिया है तो हम इसकी रक्षा भी करेंगे। चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों नहीं देनी पड़े। राजेश ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि 03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रखंड से जिला स्तर तक नुक्कड़ सभा आयोजित कर केंद्र सरकार की विफलताओं को जनमानस के बीच ले जाने का काम करें।

हड़बड़ी में लिया गया निर्णय समझ से परे
कांग्रेस नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने कहा कि सभी गैर बीजेपी शासित राज्य की सरकार को अवस्थिर करने का प्रयास केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। जिस राज्य में गैर भाजपाई दल के शासन चल रहे है। उन्होंने कहा कि हम न्यायापालिका सम्मान करते हैं लेकिन लोकसभा सचिवालय ने जिस हड़बड़ी में राहुल गांधी की सदस्यता रदद करने का निर्णय लिया वो समक्ष से परे है। संकल्प बैठक में मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव
, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शाहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, केशव महतो कमलेश ने भी संबोधित किया। बैठका का संचालन प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT