logo

राज्य स्थापना दिवस पर 40 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, IPS मनोज कौशिक सहित इनको मिला मेडल  

MEDAL11.jpg

रांची 
राज्य स्थापना दिवस (state foundation day) पर 40 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने बीते साल अपनी बेहतर कार्यक्षमता और निर्णयों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों में IPS मनोज कौशिक, नरेंद्र सिंह, अश्विनी सिन्हा और DSP नीरज कुमार सहित अन्य 40 के नाम शामिल हैं। इनमें 4 पुलिस अफसरों को राज्यपाल सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं 5 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री मेडल दिया गया है। 

 

इनको मिला राज्यपाल मेडल 
IPS अश्विनी सिन्हा, इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, आरक्षी सचिन सुब्बा और आरक्षी राजू सिंह क्षेत्री को राज्यपाल मेडल से सम्मानित किया गया है। 

इनको मिला मुख्यमंत्री मेडल 

DSP नीरज कुमार, एसआई सनोज कुमार चौधरी, आरक्षी प्रकाश कुमार यादव, एसआई सुभाष चंद्र लकड़ा, और एसआई सोनू कुमार साहू को मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया गया है। 

इनको मिला झारखंड पुलिस मेडल  
IPS मनोज कौशिक, IPS नरेंद्र कुमार सिंह, DSP ओम प्रकाश तिवारी, DSP रोशन गुड़िया, DSP नीरज कुमार सिंह, DSP अमरनाथ, इंस्पेक्टर विजय रंजन कुमार, इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद गुप्ता, एसआई राम उरांव, एसआई पंकज उरांव, एसआई धनंजय कुमार सिंह, ASI सुखेंद्र यादव, ASI शिव नाथ सिंह, ASI संतोष कुमार, ASI महेंद्र लकड़ा, ASI रब्बुल अंसारी, हवलदार अवधेश राय, हवलदार दीनानाथ सिंह, हवलदार रामरूप प्रसाद, हवलदार राजेंद्र राम, हवलदार सुनाराम मुर्मू, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी निर्मल तेरेजिता बेक, आरक्षी संजुरानी कुजुर, आरक्षी पंकज कुमार राय, आरक्षी उमाशंकर सिंह, आरक्षी किशोर लकड़ा, आरक्षी सुधीर कुमार शुक्ल, आरक्षी मुन्ना कुमार, आरक्षी सुनील गुप्ता औऱ आरक्षी राजेश भेंगरा को झारखंड पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।