logo

रांची : मधुकम से लापता चारों बच्चे सकुशल बरामद, गाड़ीखाना इलाके में मिले 

madhu01.jpg

रांची 
रांची के मधुकम इलाके से लापता चारों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दो बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद जांच में सामने आया कि कुल चार बच्चे शुक्रवार शाम से घर नहीं लौटे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे गाड़ीखाना इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।


कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि चारों बच्चों को परिवार के हवाले कर दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे नशे की फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे। हालांकि किसी गिरोह द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने नहीं आई है।
बरामद बच्चों के नाम अंश कुमार, पीयूष कुमार, सूर्या गोप और शौर्य कुमार हैं। सभी मधुकम रोड नंबर 5 के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 10 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें गलत संगत से दूर रखने की अपील की है।

Tags - GADIKHANA AREA RECOVERY NO KIDNAPPING GANG INVOLVED CHILDREN DRUG ADDICTION ANGLE FAMILY INFORMED BY POLICE CAPITAL CITY LAW ORDER