logo

रांची में सेक्स रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी

स78.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में अवैध सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह अभियान रांची पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों,  होटलों और लॉजों में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Ranchi sex racket crackdown Ranchi police raid operation illegal prostitution network Ranchi simultaneous raids multiple police stations Jharkhand capital crime action secret information based raid lodge hotel raid Ranchi rented house illegal activ