logo

साहिबगंज में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावितों के लिए शुरू किया लंगर

साहिबगंज में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावितों के लिए शुरू किया लंगर

साहिबगंज

साहिबगंज जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस लगातार राहत कार्यों में जुटी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, राजमहल में भी पुलिस परिवार की ओर से भी बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। पुलिस परिवार के सदस्यों ने मिलकर भोजन तैयार कराया और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन वितरित किया।

संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं

बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पुलिस की ओर से की जा रही भोजन व्यवस्था से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि आपदा की घड़ी में लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना भी प्राथमिकता है। इस पहल से उन्होंने यह संदेश दिया कि वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।

Tags - Ganga Flood Flood Affected People Sahibganj Police Food Distribution