logo

24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस, पति ने अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या

hdfew.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में हुए पत्नी हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। 25 अगस्त को मुफ्फसिल थाना में सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के क्रम में घायल महिला कंचन देवी  की मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जितबाहन उराव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अधिकारी व पुलिस जवान शामिल थे। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर गठित टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए योगीटांड निवासी राजेन्द्र दास उर्फ लोधा दास का 26 वर्षीय पुत्र आरोपी गोपी दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (उस्तरा) और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। 
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जितबाहन उराव ने बताया की हत्या से पहले पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि घटना से पूर्व आरोपी ने थाना में पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। बाद में पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर पति को सौंप दिया। घर ले जाने के क्रम में ही आरोपी ने शक के आधार पर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है की हत्या का कारण अवैध संबंध का शक था। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih latest news giridih khabar crime news giridih crime news crime latest news