logo

गिरिडीह : बाइक चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद

giridih_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क
परसन ओपी (घनवार) क्षेत्र अंतर्गत केन्दुआ मोड़ से 09 जुलाई 2025 को चोरी हुई पल्सर बाइक मामले में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की बाइक बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी वरुण कुमार यादव (उम्र 31 वर्ष), ग्राम खेतो, थाना घोड़थम्बा ओपी, की बाइक (पल्सर, रजि. नं. JH11AM-1387) किसी अज्ञात चोर ने केन्दुआ मोड़ से चुरा ली थी। 11 जुलाई को जब करन कुमार सिंह (उम्र 19 वर्ष), ग्राम चंदरखो, थाना घोड़थम्बा, उक्त बाइक को चला कर गिरिडीह से आ रहा था, तो पुराना हिरोडीह थाना भवन के पास वादी ने अपनी बाइक को पहचान लिया और उसे हिरोडीह थाना को सुपुर्द किया। इसके आधार पर हिरोडीह थाना में कांड संख्या 87/25, धारा 303(2)/317(2)(3)(5) भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर इस कांड के शीघ्र उद्भेदन हेतु अनु.पु.प. खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के पर्यवेक्षण में, पुअनि रोहित कुमार (जमुआ अंचल) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में करन कुमार सिंह की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों—सुजीत कुमार सिंह (उम्र 19 वर्ष, ग्राम दुल्हो, थाना धनवार) और सुखदेव यादव (उम्र 22 वर्ष, ग्राम बरजो, थाना धनवार)—को गिरफ्तार किया गया। सुखदेव यादव के बयान पर धनवार थाना क्षेत्र के बरजो गांव से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजि. नं. AP07CF-6515) भी बरामद की गई। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


 

Tags - latest Giridih news Giridih updates latest Giridih news Latest Jharkhand News jharkhand Updates. Giridih police