logo

कोडरमा से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया जब्त, कार के साथ युवक गिरफ्तार

कोडरमा_खबर.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही बिहार प्रशासन और उससे सटे अन्य राज्यों की प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गई है। इसका एक उदाहरण कोडरमा थाना-क्षेत्र के रांची- पटना रोड मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी चेक पोस्ट पर देखने को मिला है, जहां पुलिस ने गुरुवार की शाम स्कोडा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।
मामले को लेकर SP अनुदीप सिंह ने जानकारी दी है, और कहा है कि कोडरमा पुलिस सीमावर्ती इलाकों में लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान बीते गुरुवार को पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि कोडरमा के रास्ते एक कार से शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है।
जिसके बाद इस सुचना के आधार पर कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। और मेघातरी चेक पोस्ट के पास जांच अभियान चलाया गया। जहां से कोडरमा से बिहार की ओर जा रही एक स्कोडा कार को टीम ने रोका। जांच करने पर कार की डिक्की में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। 
इसके बाद पुलिस ने कार चालक राजू प्रसाद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। राजू प्रसाद नामकुम (रांची) निवासी स्वर्गीय प्रेमचंद प्रसाद का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने कार और जब्त शराब सहित युवक को कोडरमा थाना ले गई है। और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election jharkhand news jharkhand latest news koderma news koderma khabar