logo

गुमला : पुलिस ने किया खुलासा, पति और सौतन ने मिलकर रिजवाना को हटाया रास्ते से

gumla_sautan_case.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में रिजवाना परवीन की हत्या उसके पति शमशाद अंसारी और सौतन अफसाना खातून ने मिलकर कर दी। यह जानकारी एसडीपीओ, गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने गुमला थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि रिजवाना की हत्या बेरहमी से की गई थी। उसके सिर के पीछे बसूला से वार किया गया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ली गई। शमशाद और अफसाना दोनों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
यह मामला रविवार को प्रकाश में आया जब सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बस्ती निवासी विवाहिता रिजवाना खातून की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इसके बाद, आरोपी पति शमशाद अंसारी और अफसाना परवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रिजवाना परवीन शमशाद अंसारी की तीसरी पत्नी थी। उसकी हत्या शमशाद अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी अफसाना परवीन ने मिलकर की है।

 

Tags - latest news latest updates latest crime news Crime Updates latest Crime News Crime Updates in hindi latest Crime news Wife Murder case in Gumla gumla gumla Murder case latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest jharkhand news