द फॉलोअप डेस्क
गुमला सदर थाना पुलिस की सक्रियता के कारण विगत एक सप्ताह में घटित तीन घटनाओं का ना केवल खुलासा किया बल्कि इस घटना में शामिल अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना में सेंधमारी में शामिल एक नाबालिग के साथ दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है साथ ही चोरी की गए दो लैपटॉप के साथ नगद राशि भी बरामद किया है। वही दूसरी घटना में पुलिस ने बसुआ टोटो रोड में एक स्कूटी की लूटपाट करने की घटना का खुलासा करते हुए ना केवल स्कूटी को बरामद किया है बल्कि लूटपाट करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही जिला के बहुआ में जल संसाधन विभाग की नहर का पाइप लाइन को काटते हुए दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।.jpeg)
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि इन घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एसपी साहब के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसकी मॉनिटरिंग सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली कर रहे थे जिन्होंने अपनी सक्रियता से इन मामलों का खुलासा किया है।
सदर थाना इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने आम लोगो से अपील की है कि जिस भी इलाके में अज्ञात व्यक्ति की सक्रियता दिखे उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाय तो पुलिस त्वरित करवाई कर पाएगी। वहीं सदर थाना प्रभारी ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।