logo

मां और बीवी से करा रहा था 'गंदा धंधा', शातिर गिरफ्तार; 1,000 पुड़िया...

BROW.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची में नशे के तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में रांची के दो थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। रांची के अरगोड़ा और विधानसभा थाना क्षेत्र से एक हजार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस ने कुख्यात ड्रग पैडलर शिशुपाल लोहरा के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर 900 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया।


शिशुपाल के घर में वासिंग मशीन में छुपा कर ब्राउन शुगर रखा गया था। मौके से पुलिस ने शिशुपाल के साथ उसकी पत्नी और मां को भी हिरासत में लिया है। वहीं अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू से भी दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बार 1000 ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

सबसे ज्यादा ब्राउन शुगर विधानसभा थाना क्षेत्र के नया सराय से बरामद किया गया है। यहां पर आधा दर्जन बार जेल जा चुके ड्रग पैडलर शिशुपाल लोहार का पूरा परिवार ही ब्राउन शुगर बेच रहा था। मौके से ही शिशुपाल लोहार, उसकी पत्नी और उसकी मां को शिकंजे में लिया गया है। वहीं अरगोड़ा थाना क्षेत्र से भी 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है और दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। 

याकूब करता है सरगना को ब्राउन शुगर सप्लाई

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नयासराय स्थित कल्लू मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित सोमवार को छापेमारी कर सरगना शिशुपाल को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाश लेने पर 900 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी और मां भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करती है। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सरगना ने पुलिस को बताया कि उसे याकूब नामक व्यक्ति ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

अरगोड़ा बगीचा टोली से दो को पकड़ा सरगना की निशानदेही पर पुलिस की टीम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बगीचा टोली में छापेमारी की। देखा कि कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही भागने लगा। खदेड़ कर पुलिसकर्मियों दो को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। सरगना ने पुलिस को बताया कि 2022 तक वे लोग खुलेआम ब्राउन शुगर का धंधा करते थे। हाल के दिनों में पुलिस की टीम तस्करों पर लगातार दबिश बनायी हुई है। इस कारण कई तस्करों ने ब्राउन शुगर की बिक्री का धंधा छोड़ दिया है। उसने बताया कि रांची में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वालों की संख्या कम हो गयी है।

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Brown Sugar Ranchi 5 people arrested