logo

होली पर पुलिस रेस : धनबाद में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, ये चीजें हुईं बरामद 

WINE.jpeg

धनबाद 

धनबाद जिले के तोपचांची में पुलिस ने शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि धनबाद एक्साइज विभाग ने लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर छापेमारी तेज कर दी है। एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि तोपचांची थाना क्षेत्र रांगाडीह में नकली शराब बनायी जा रही है। इसके बाद एक्साइज विभाग टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तोपचाची में मंटू गोस्वामी के आवास में छापेमारी की। 


छापेमारी में ये चीजें हुईं बरामद 
मौके से 15 पेटी अवैध नकली अंग्रेजी शराब विभाग ने ज़ब्त की। साथ ही कॉर्क, ढक्कन, झारखंड सरकार का लेबल आदि भी जब्त किया गया। ज़ब्त शराब को टीम एक्साइज कार्यालय लेकर आ गई है। जब्त नकली अंग्रेजी शराब कीमत 62 हज़ार रुपये बताई जाती है। हालांकि छापेमारी की भनक लगने पर शराब तस्कर मौके से भाग निकले। 


मुख्य तस्कर मौके से फरार 
एक्साइज विभाग के कमिश्नर संजय मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव और होली के पर्व को लेकर अवैध शराब की हो रही बिक्री पर रोक को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तोपचांची थाना क्षेत्र रांगाडीह में मंटू गोस्वामी के घर में छापेमारी टीम की गयी। यहां से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और समान जब्त की गयी। शराब तस्कर मंटू गोस्वामी अपने साथियों के साथ मौके फरार हो गया। कहा कि शराब तस्कर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जायेगा। इसकी कार्यवाही पूरी की जा रही है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn